Menu
blogid : 8421 postid : 22

सफलता का महामंत्र…..!

About My Thinking
About My Thinking
  • 16 Posts
  • 54 Comments

सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है कि आप सफल होना चाहते है या नहीं | अगर आप सफल होना चाहते है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है | बशर्ते आपको उसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी | दोस्तों कहते है | HARD WORK IS KEY TO SUCCESS | हम सब ये जानते है लेकिन करते कितने लोग है | सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि आपको करना क्या है ? मतलब आप का लक्ष्य क्या है …?लक्ष्य को पाने के लिए रास्ता बनाना होता है | हमने रास्ता बना लिया | लेकिन चलेगा कौन ? आपको ही चलना है | इसलिए वही रास्ता बनायो जो आपके लिए सही हो | उस लक्ष्य को चुनो जो आपके लिए सही हो | न कि दूसरो का | आप सभी की सुने लेकिन जब भी करे तो अपने मन से करें | ध्यान रहे कि सभी के साथ एक जैसी परिस्थितिया नहीं हो सकती है | सब अपने – अपने अनुसार उपाय बताएँगे | कहा जाता की दुनिया में वो चीज सबसे तेज बढती है जो फोकस में होती है | उसे अपने फोकस में रखो | ताकि वो आपके मन चेतन में बस जाए और आप को उस पर विश्वास हो जाये | दोस्तों हमारे चारो तरफ अवसर बिखरे रहते है | बस जरुरत है उन्हें पहचानने की | अगर आपके सोच विचार और मानसिकता एक दिशा में न हो तो सफलता के संकल्प पर डटे रहना थोडा मुश्किल हो जाता है | इसमें कोई संदेह नहीं है कि सफलता की कीमत चुकानी होती है | आम आदमी से आगे निकलने के लिए आपको उनसे अगल और अधिक मेहनत करनी होती है | सफल और प्रसन्न व्यक्तियों के लिए निर्णय छमता काफी मायने रखती है | हमें अपने लक्ष्य को लिख लेना चाहिए | और उसकी एक समय सीमा तय कर लेनी चाहिए | कहते है वही सबसे ऊपर उड़ सकता है जिसके पास हौसला है | जिसके इरादे मजबूत है | जिसके पास उत्साह है | वरना पंख कितने भी मजबूत हो उड़ान ऊँची नहीं हो सकती | दोस्तों अगर सफल होने की ख़ुशी असफल होने के गम से ज्यादा होगी तो आप अपने आप उत्साहित हो जायेंगे | और उत्साह आपको आपकी मंजिल तक लेकर जायेगा | फिर किसी ने कहा भी है कि असफल होना खाली बैठने से कही अच्छा है | अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपने मन को अडिग रखे | ये अडिगता आपको मुश्किलों से लड़ने में मदद करेगी |
हर काम की जवाबदेही लेना सीखें | अपने आप से पूछें आप जो कर रहें हो वो आपके लक्ष्यों से मेल खाता है ? जो भी करें उसे पूरा करें | उसे किसी भी तरह टालने की कोशिश न करें | हमेशा अपने लक्ष्य की तरफ प्रयासरत रहें | हम सबको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है | अब महत्वपूर्ण है कि आपनी परेशानियों को कैसे लेते हो | अपने आप को इनका शिकार न होने दें | दोस्तों हर बात के पीछे एक उद्देश्य होता है | जिसे हम लोग मतलब कहते है | बिना उद्देश्य के कुछ नहीं होता है | आप भी उद्देश्य बनाईये | ताकि आपको ख़ुशी मिल सके कि आपने अपना लक्ष्य बनाया और उसे हाशिल किया | जो लोग लक्ष्य के साथ मंजिल तक पहुचते है | दुनिया उनका स्वागत करती है | उद्देश्य के साथ चलने वाले लोगो को अनापेछित साधनों से सहयोग मिलता है | उस समय सारी घटनाये उसके पछ में घटने लगती है | और वो सब होने लगता है जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होती है |
अपने जीवन को सादा ढंग से जियो | ताकि अपने लक्ष्य के लिए ज्यादा समय निकाल सको | आप उन लोगो की तरह मत बनो जो अपने जीवन का कीमती समय टी.वी. और facebook पर निकाल देते है | कुछ लोग पूरे दिन ताश खेलने और गपशप करने में सारा टाइम निकाल देते है | लेकिन आपको उनसे बचना है | ऐसा कभी न माने कि कोई धातु या कोई चमत्कारिक शक्ति आपको सफल कर देगी | अगर आप सफल होंगे तो वो सिर्फ अपने दम पर | और वो आपकी मेहनत और आपका भरोशा और आपकी लगन ही आपको सफल बनाएगी | सफल लोगो की संगति आपको कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देगी | वही असफल लोग हमेशा निराश करेंगे |
अपने द्वारा किये जाने वाले कामो को याद करें | आपनी प्रशंशा खुद करें | इससे आपको आत्मविश्वास मिलेगा और लोग आपके बारे जानेंगे भी | हो सकता है कुछ लोग आपको घम्डी कहें | लेकिन ऐसा करने से आपको सकारात्मक रवैया मिलता है | तो फिर लोगो के कहने की परवाह न करें | किसी भी व्यक्ति के लिए सारे संसार का ज्ञान पा लेना असंभव है | आप हर क्षेत्र में निपुण नहीं हो सकते है | जहाँ आप पहुचना चाहते है | उसी से जुड़े हुए काम करें | अगर जरुरत हो तो एक लक्ष्य को छोटे छोटे टुकडो में बाँट लें | पहले छोटे छोटे लक्ष्यों को हाशिल करें फिर आगे बढें | एक और बात याद रखें हमेशा किसी भी चीज की शुरुआत जीरो से ही होती है | ये मत सोचें की आप जीरो पर है | जीरो पर होने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि वहां से गिरने का डर नहीं होता है | आप जीरो गिरकर और कहाँ जायेंगे | जरुरत पड़े तो उस क्षेत्र के बिशेषज्ञ से मदद ले सकते है | पहले से सफल लोगो की राय बहुत कीमती होती है |
दोस्तों हम सभी को भगवान ने एक जैसा बनाया है | सभी के पास बराबर बिषेश्तायें है | बस उन्हें खोजने की जरुरत है | किसी भी काम को करने के लिए तैयार मत हो जायो | सिर्फ वही करो जो अच्छा लगे | मेहनत करो और वो जिन्दगी पा लो जो सिर्फ आपके लिए बनी है |

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply